राजस्थान पटवारी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYPs): आधिकारिक फाइनल उत्तर कुंजी सहित डाउनलोड करें
राजस्थान पटवारी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का सबसे प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers) का नियमित अभ्यास करना है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से अभ्यर्थी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के प्रश्नों के वास्तविक स्तर, बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स, तथा समय प्रबंधन की सटीक समझ प्राप्त होती है।
यहाँ वर्ष 2025, 2021 एवं 2015 की पटवारी भर्ती परीक्षाओं के आधिकारिक मास्टर प्रश्न पत्र और बोर्ड द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात जारी अंतिम उत्तर कुंजियां (Final Answer Keys) उपलब्ध कराई गई हैं।
राजस्थान पटवारी 2025: प्रश्न पत्र एवं अंतिम उत्तर कुंजी
पटवारी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दो पारियों (Shifts) में किया गया था। दोनों पारियों के मास्टर प्रश्न पत्र और फाइनल उत्तर कुंजियां नीचे दी गई हैं:
| पारी एवं पेपर कोड | परीक्षा तिथि | मास्टर प्रश्न पत्र (PDF) | आधिकारिक फाइनल उत्तर कुंजी (PDF) | टेलीग्राम बैकअप स्थिति |
|---|---|---|---|---|
| प्रथम पारी (कोड SPZ8) | 17 अगस्त 2025 | SPZ8 पेपर डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की SPZ8 | ✅ सुरक्षित (Msg 1702 व 1704) |
| द्वितीय पारी (कोड DQ69) | 17 अगस्त 2025 | DQ69 पेपर डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की DQ69 | ✅ सुरक्षित (Msg 1701 व 1703) |
:::promo:pyp
राजस्थान पटवारी 2021: चारों पारियों के प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजियां
पटवारी भर्ती 2021 की परीक्षा 23 एवं 24 अक्टूबर 2021 को 4 पारियों में आयोजित की गई थी:
| पारी / पेपर कोड | परीक्षा तिथि एवं समय | मास्टर प्रश्न पत्र (PDF) | आधिकारिक फाइनल उत्तर कुंजी (PDF) | टेलीग्राम बैकअप स्थिति |
|---|---|---|---|---|
| पारी 1 (कोड 104A) | 23.10.2021 (प्रातः) | पेपर 104A डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की 104A | ✅ सुरक्षित (Msg 1705 व 1709) |
| पारी 2 (कोड 104B) | 23.10.2021 (सायं) | पेपर 104B डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की 104B | ✅ सुरक्षित (Msg 1706 व 1710) |
| पारी 3 (कोड 104C) | 24.10.2021 (प्रातः) | पेपर 104C डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की 104C | ✅ सुरक्षित (Msg 1707 व 1711) |
| पारी 4 (कोड 104D) | 24.10.2021 (सायं) | पेपर 104D डाउनलोड करें | फाइनल आंसर की 104D | ✅ सुरक्षित (Msg 1708 व 1712) |
राजस्थान पटवारी 2015: मुख्य परीक्षा एवं प्रारंभिक प्रश्न पत्र
2015 की पटवारी भर्ती द्वि-स्तरीय (प्रारंभिक स्क्रीनिंग व मुख्य परीक्षा) रूप में संपन्न हुई थी:
| परीक्षा चरण | परीक्षा आयोजन तिथि | प्रश्न पत्र (PDF) | उत्तर कुंजी (PDF) | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| पटवारी मुख्य परीक्षा | 24 दिसंबर 2016 | मुख्य परीक्षा पेपर | फाइनल आंसर की | प्राइमरी की |
| पटवारी प्रारंभिक परीक्षा | 13 फरवरी 2016 | प्रारंभिक परीक्षा पेपर | बोर्ड द्वारा जारी नहीं | केवल मास्टर पेपर उपलब्ध (Msg 1714) |
प्रश्न पत्रों के स्तर में बदलाव (2015 से 2025 तक)
विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन विश्लेषण करने पर कई महत्वपूर्ण बिंदु उभरते हैं:
- कथन-कारण और सुमेलित करने वाले प्रश्नों की अधिकता: राजस्थान इतिहास और कला-संस्कृति में अब केवल सीधे तथ्य नहीं, बल्कि ऐतिहासिक घटनाओं का सही कालक्रम (Chronological Order) और विभिन्न शैलियों के तुलनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।
- गणित व रीजनिंग में समय प्रबंधन: 45 प्रश्नों वाले गणित-रीजनिंग खंड में प्रश्नों की भाषा लंबी होती है, जिससे प्रश्न पढ़ने और गणना करने में समय लगता है। निरंतर अभ्यास ही एकमात्र समाधान है।
- कम्प्यूटर के व्यावहारिक प्रश्न: एमएस एक्सेल के फार्मूले, सेल रेफरेंसिंग, कीबोर्ड शॉर्टकट्स और राजस्थान के डिजिटल राजस्व पोर्टलों से संबंधित प्रश्न प्रमुखता से पूछे जा रहे हैं।
:::promo:mock-test